बोकारो, जुलाई 24 -- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए बोकारो जिले से सरकारी एवं सीबीएसई विद्यालयों के मात्र छह शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) प्रवीण रंजन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन शिक्षकों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता, नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया हो तथा विद्यार्थियों के जीवन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए मान्यता प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सरकारी, स्थानीय निकाय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के पात्र शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह भी पढ़ें- Etah News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जनपद ...