मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुरकाजी की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका साक्षी देशवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय एवं जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्हें उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए शिव नादर यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली की शिव नादर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिक्षकों में साक्षी देशवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के साथ ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय शैक्षिक प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया। इसके अतिरिक्त उन्हें पांच सप्ताह की निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- साहिबगंज के शिक्षक मनोहर शर्मा ...