राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार को दस तक करें ऑनलाइन आवेदन
भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए राज्य के पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड तथा बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, इच्छुक शिक्षक 10 जुलाई तक भारत सरकार के निर्धारित पोर्टल पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला चयन समिति उनके आवेदनों की जांच और मूल्यांकन करेगी। समिति जिले से अधिकतम तीन शिक्षकों के नाम राज्य चयन समिति को भेजेगी। पुरस्कार चयन प्रक्रिया में जहां तक संभव हो सके 50 प्रतिशत महिला शिक्षकों को अवसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 10 जुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.