जौनपुर, जून 23 -- जौनपुर। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन स्व-नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर पात्र शिक्षकों से आवेदन कराने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है और 10 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 11 से 13 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। जनपद और क्षेत्रीय चयन समिति 14 से 21 जुलाई तक आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग करेगी। राज्य चयन समिति 22 से 29 जुलाई तक चयन प्रक्रिया पूरी करेगी, जबकि राष्ट्रीय ज्यूरी तीन से सात अगस्त के बीच अंतिम चयन करेगी। पुरस...