राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 10 तक करें आवेदन
बिहारशरीफ, जून 19 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए इच्छुक शिक्षक पोर्टल के माध्यम से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपना पूरा ब्योरा दर्ज करें। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम इसकी जांच करेगी। प्राथमिक शिक्षा के निदेशक विक्रम विरकर ने सभी डीईओ को पत्र भेजकर इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई करने को कहा है। इसके तहत 100 अंक तय किए गए हैं। शिक्षकों के अनुभव, सीखने की क्षमता, पढ़ाने की शैली समेत 20 बिंदुओं पर अंक निर्धारित किए जाएंगे। इसके आधार पर कमेटी शिक्षकों का चयन करेगी। चयनित शिक्षक को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.