जमशेदपुर, जून 26 -- झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (नैट) 2026 के लिए योग्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में विभाग ने राज्य के जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है। पात्र शिक्षक आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपना स्व-नामांकन (सेल्फ -नॉमिनेशन) कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और फाइनल सबमिशन की प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 13 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। l यह भी पढ़ें- नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के ऑनलाईन आवेदन की तिथि अंतिम 10 जुलाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...