पलामू, सितम्बर 3 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह कर विद्यालय परिवार ने मागदर्शन प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य अनुराग कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता व शिक्षक राजदीप बर्मन के संचालन में आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कक्षा आठ की छात्राओं सिद्धि मान्या और हर्षिता ने भारतनाट्यम आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. केके मिश्रा, पंडित विजयानंद सरस्वती, हरिवंश प्रभात, रमाकांत पाठक, अनुज कुमार पाठक, रमेश कुमार सिंह, रमेश चंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह एवं उदय भानु तिवारी आद...