राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में तीन वर्गो के लिए उत्तराखंड के 12 खिलाड़ी चयनित
रुद्रपुर, जून 22 -- किच्छा, संवाददाता। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर- 7, 11 और अंडर 17 के फाइनल मैच खेले गये । प्रतियोगिता के विजयी 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतनिधित्व करेंगे। भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय 20 वां राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को खेले गये तीन वर्गो के फाइनल मैच के अंतर्गत अंडर-17 में नैनीताल के सक्षम दर्शन प्रथम व देहरादून के अरमान सिंह बक्शी द्वितीय रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में देहरादून की गौरी मित्तल, ऊधम सिंह नगर की इशिका बांगा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 11 ओपन वर्ग में देहरादून के सुर्यांश कुकसाल, नैनीताल के र्धर्य बोरा, अंडर 11 बालिका वर्ग में ऊधम सिंह नगर की अदविका साहू, देहरादून की किया ध्यानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.