रांची, नवम्बर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। 54वीं नेशनल जूनियर तथा 39वीं नेशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता के शुभंकर 'गजराज' का अनावरण मंगलवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप वर्मा ने गजराज का अनावरण किया। आयोजकों ने कहा कि गजराज को बुद्धिमत्ता, संयम, शक्ति, धैर्य और रणनीतिक स्पष्टता का प्रतीक माना गया है, जो शतरंज के मूल स्वभाव से गहराई से जुड़ा है। भारतीय परंपराओं में गजराज यानी हाथी को गंभीरता, धैर्य, संतुलन और सोच-समझकर कदम बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। जैसे हाथी स्थिरता और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ता है, उसी तरह युवा शतरंज खिलाड़ी भी सुनियोजित और सोच-समझकर चालें चलने के लिए प्रेरित होते हैं। इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। टूर्नामेंट कुल 11 चक्रों में स्विस पद्धति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.