राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ी चयनित
रुद्रपुर, जून 24 -- किच्छा, संवाददाता। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए सब जूनियर अंडर-15 वर्ग के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, लालपुर में देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार शाम सब जूनियर अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में लक्षिता संजीव चौधरी (देहरादून) ने प्रथम, सौम्या मेहरा (नैनीताल) ने द्वितीय, तान्या पांडे (ऊधमसिंह नगर) ने तृतीय और तोषी जनौती (नैनीताल) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में अरमान सिंह बक्शी (देहरादून) प्रथम, श्रेयांश साहू (ऊधम सिंह नगर) द्विती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.