देवघर, अप्रैल 6 -- अटल लैंग्वेज लैब देवघर में सोमवार को राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्दवीणा का झारखंड प्रदेश समिति एवं देवघर जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। नंदन रामपुरी द्वारा विनय-पत्रिका के प्रथम पद्य से उद्धृत गाइए गणपति जगवंदन मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर शब्दवीणा के झारखंड प्रदेश संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय शंकर, देवघर जिलाध्यक्ष सोनाली भारती, जिला संगठन मंत्री श्रवण सहस्रांशु सहित गणमान्य अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला प्रदान कर किया गया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष ने शब्दवीणा की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी को शुभकामना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.