पीलीभीत, जनवरी 5 -- पीलीभीत। जनपद के दो खिलाड़ी 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की दोनों ही खिलाड़ियों का चयन 20 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक संपूर्णानंद स्टेडियम बनारस में आयोजित कोचिंग कैंप में गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए हुआ था। दोनों ही खिलाड़ियों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम में हो गया है। जनपद के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि एक साथ दोनों वॉलीबॉल के खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ही खिलाड़ी अमन एवं समीर ने कक्षा 8 तक की शिक्षा राम इंटर कॉलेज पीलीभीत से ग्रहण की थी। उसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों का चयन कक्षा 9 में स्पोर्ट्स ह...