रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 24 फरवरी से 1 मार्च तक हुगली पश्चिम बंगाल में 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप बालक-बालिका वर्ग में आयोजित होगी। जिसमें उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसकी जानकारी उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सब जूनियर बालक-बालिका की टीम के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल प्रक्रिया उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 28-29 जनवरी को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को बालिका वर्ग और 29 जनवरी को बालक वर्ग की टीमों की चयन प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि चयन प्रकिया में प्रतिभाग करने के खिलाड़ी उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.