रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 26वीं यूथ महिला-पुरुष राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप 15-20 मार्च तक भुवनेश्वर ओडिसा में आयोजित होगी। जिसमें प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड की यूथ महिला खिलाड़ियों का चयन ट्रायल उत्तरांचल वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जाएगा। चयन ट्रायल 17 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन की सचिव सपना देवी ने बताया कि चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिनकी जन्म तिथि एक जनवरी 2005 या इसके बाद की हो। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी को उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों जन्म प्रमाण पत्र या हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र की मूल प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.