गिरडीह, दिसम्बर 16 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल राजधनवार के मीटिंग हॉल में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा डॉ. कुमार इन्दू शेखर की अध्यक्षता में आरएचपी के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और कालाजार सभी आरएचपी को इन बीमारियों के लक्षण, पहचान, रोकथाम तथा उपचार से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा आगामी फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 फरवरी से दवा खिलाने के राउंड को सफल बनाने के लिए आरएचपी की भूमिका, विशेषकर हैंड-होल्ड सपोर्ट, समुदाय में दवा सेवन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.