शामली, जनवरी 3 -- छत्तीसगढ़ में आयोजित 9वीं फेडरेशन कप नेशनल वुशु चौंपियनशिप-2025 में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन करने वाले शामली के खिलाड़ियों का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला वुशु संघ शामली के नवमनोनीत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेश राणा द्वारा दोनों विजेता खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अनिकेत तोमर हरिपुर ने 52 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक, जबकि काजल मलिक सल्फा ने 75 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। मंत्री सुरेश राणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शामली के खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं और आने वाले समय में प्रदेश, देश तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने जनपद में खेलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.