रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड वुडबॉल टीम गुरुवार को बस स्टेशन रुद्रपुर से रायपुर, छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता 14 से 17 मई तक रायपुर में आयोजित की जाएगी। टीम में आशीष कबड़वाल, संदीप, अतुल, दीपक, अनमोल, हर्षित, अक्षय, ललित, ऋतिक, प्रांजल, विवेक, रोहित, नितिन, रियांश, सौरव, गणेश, अथर्व एवं निष्कर्ष शामिल हैं। जिला ओलंपिक संघ ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...