आरा, नवम्बर 20 -- आरा, हिप्र.। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर के आयुष कुमार ने बिहार के लिए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जिले के दक्षिण एकवना निवासी ब्रजभूषण सिंह के पुत्र आयुष कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का मान बढ़ाया है। आयुष वर्तमान में आरा शहर के नाला मोड़ स्थित शिशु ज्ञान केंद्र में पढ़ाई कर रहा है। साथ ही तीरंदाजी में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। आयुष ने पूरे देश में ऑल ओवर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 690 अंक लाकर इतिहास रचा है। कोच के मुताबिक ओलंपिक राउंड में भी आयुष अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहा है। आयुष के कोच नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आयुष ने पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आयुष की इस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.