राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर अभाविप का स्थापना दिवस समारोह
चतरा, जुलाई 10 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर चतरा कॉलेज परिसर में गुरूवार को संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सीयूजे में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.