अयोध्या, अप्रैल 27 -- कुमारगंज,संवाददाता। क्षेत्र के राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, पिठला में सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा है, जिसमें हाईस्कूल का परिणाम 98.02 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परिणाम 98.8 प्रतिशत रहा।प्रधानाचार्य ने इस उत्कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.