जमशेदपुर, मार्च 1 -- राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने महान वैज्ञानिकों के कृतित्व को स्मरण करते हुए विज्ञान के प्रति अपनी आस्था और जिज्ञासा को व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पहले जानेंगे, फिर मानेंगे, यही वैज्ञानिक सोच की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने, प्रश्न पूछने और तर्कसंगत विचार विकसित करने का संदेश दिया। प्राचार्य ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.