कोडरमा, मार्च 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हाउस वाइस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु अंकित चंद्रा के स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात सहायक प्राध्यापक चुन्नु कुमार ने प्रतियोगिता से संबंधित नियमों एवं निर्देशों की जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रतियोगिता का संचालन सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार एवं सीताराम यादव ने किया, जिन्होंने रोचक और ज्ञानवर्धक अंदाज में प्रश्नोत्तरी को आगे बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न हाउसों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दे...