उरई, फरवरी 28 -- कोंच। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप शुक्ल (पूर्व प्रवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रजेंद्र झा सचिन झा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रज बिहारी गुबरेले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अमरेन्द्र दुबे सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा पवन चक्की, होलोग्राम, वाटर पंप, ज्वालामुखी, डीजे स्पीकर, रोबोट, टॉय गन, वॉकी-टॉकी और विद्युत घंटी जैसे आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.