बांका, मार्च 1 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शंभूगंज एंबीशन पब्लिक स्कूल के छह बच्चे पुरस्कृत किए गए। जिसमें सोनू साहिल एवं धीरज कुमार को पटना के विज्ञान भवन में कुलपति आरएस वर्मा एवं संयुक्त सचिव कुमार सिद्धार्थ द्वारा पांच हजार का चेक एवं प्रशस्ती पात्र दिया गया। जबकि सोनल, वैभव आनंद, आशीष एवं अमर को इंजनियरिंग कालेज बांका में सम्मानित किया गया। सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस प्रतियोगिता में उक्त सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य मनोरंजन प्रसाद सिंह ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...