मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। किलकारी बिहार बाल भवन में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्रियात्मक वैज्ञानिक सोच को लेकर कार्यशाला, मॉडल प्रदर्शनी एवं कार्यात्मक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिसभा मध्य विद्यालय, रमेश रानी उच्च विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय मिठनपुरा हिंदी, हरिहर नारायण कन्या मध्य विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय नयाटोला, राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय कल्याणी, एम.एस.के.बी. मिडिल स्कूल, एम.एस.के.बी. हाईस्कूल, मारूति इंटरनेशनल स्कूल, राधा कृष्ण केडिया, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बालिका उच्च विद्यालय राजवाड़ा, राजकीय मध्य विद्यालय नई बाज़ार, 2 अंबेडकर हाई स्कूल, मारवाड़ी हाई स्कूल, राजकीय तुलसी मध्य विद्यालय, चंदवारा मध्य विद्यालय हिंदी, चंदवारा मध्य विद्यालय उर्दू, जिला स्कूल, राज...