घाटशिला, मार्च 1 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रसुनचोपा में शनिवार को कक्षा तृतीय से अष्टम तक के भैया बहनों द्वारा महान वैज्ञानिक सी वी रमन जयंती मनाया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी मेला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मानस कुमार कर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दुलाल आचार्य ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे जीवन की अभिन्न अंग है। विज्ञान प्रदर्शनी में हमारे भैया बहनों ने जल चक्र, परिवार वृक्ष, पौधों के भाग, पाचन तंत्र, ज्वालामुखी विस्फोट, चंद्रयान-3 आदि पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दुलाल आचार्य व धन्यवाद ज्ञापन जितेंद्र नाथ शर्मा के द्वारा किया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...