राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस को लेकर 30 को कार्यशाला
बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शेखाना हाई स्कूल में 30 जुलाई व एक अगस्त को कार्यशाला होगी। इसमें शिक्षकों को 32वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस-2026 के सफल आयोजन के बारे में बताया जाएगा। एसएसए के डीपीओ भोला प्रसाद ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को राजगीर व हिलसा के स्कूलों के शिक्षक इसमें शामिल होंगे। जबकि, एक अगस्त को बिहारशरीफ अनुमंडल के स्कूलों के शिक्षक इसमें शिरकत करेंगे। इसमें शिक्षकों को परियोजना के बारे में बताया जाएगा। यह प्रतियोगिता अक्टूबर माह में होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.