पिथौरागढ़, सितम्बर 7 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के इतिहास, उद्देश्य, भूमिका और क्रमिक विकास पर चर्चा की गई। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अधिवक्ता गंगा सिंह बाफिला ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल न्यायालय में पैरवी तक सीमित नहीं है। राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। महामंत्री ललित मोहन पंत ने कहा कि विधि के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दायित्व है कि वे संविधान और कानून की भा...