अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेयर प्रशांत सिंघल से मुलाकात की। कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष अमरदीप डागौर ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन न्यूनतम 22 हजार किया जाए। इसके अलावा अर्बन एनवाइरोटेक व सुखमा संस में काम करने वाले कर्मचारियों को आर्थिक लाभ नियमानुसार व करार के मुताबिक दिया जाए। गर्मी को देखते हुए हाजिरी का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे किया जाए। कर्मचारियों को नियमित अवकाश, पीएफ, वर्दी, आईकार्ड उपलब्ध कराए जाएं ताकि कार्य में समस्या नहीं आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...