राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
सहारनपुर, अगस्त 7 -- बेहट। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश भर में वर्षों से आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। प्रदेश महामंत्री दीपक कांगड़ा ने कहा कि वर्ष 2005 से नगर निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन करीब 20 वर्षों में उनका नियमितीकरण नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि संविदा और आउटसोर्स व्यवस्था के कारण कर्मचारियों का आर्थिक व सामाजिक शोषण हो रहा है तथा उन्हें न्यूनतम वेतन और अन्य सुविधाएं भी समय पर नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- संशोधित: विभिन्न मांगों के समर्थन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.