भभुआ, फरवरी 24 -- पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित प्रतियोगिता में करेंगे प्रदर्शन भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के उभरते वालीबॉल खिलाड़ी मयंक कुमार का चयन 24 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 46वीं सब जूनियर राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता भारतीय वालीबॉल महासंघ, पश्चिम बंगाल वालीबॉल संघ एवं हुगली जिला वालीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि मयंक का चयन बरौनी खेल गांव एथलेटिक्स क्लब मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में किया गया। सोनहन थाना क्षेत्र के पिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र मयंक ने विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला से लेकर राज्य स्तर तक कई पदक हासिल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.