खगडि़या, मई 24 -- गोगरी । एक संवाददाता महेशखूंट दुर्गा स्थान के समीप धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमे वरिष्ठ नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक विधवा एवं दिव्यांग की पेंशन तीन हजार रुपए करने, राज्य के सभी जिले के थाने में वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया करने, जिसमें संघ के एक सदस्यों की नियुक्ति करने, वरिष्ठ नागरिक हित की लड़ाई लड़ने के सभी सक्रिय सदस्यों को पचास रुपए महीना जमा करने का निर्णय लिया। पांच शिष्टमंडल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर वरिष्ठ नागरिक के समस्या को अवगत कराते हुए मांग पूरी करने का मांग करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से सभी विन्दु पर समर्थन प्राप्त हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, निलेश चौधरी, ...