कोडरमा, मार्च 10 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड के पूर्वी पंचायत सभागार में आयोजित किया गया, जहां विभिन्न पंचायतों से आए लाभुकों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी पंचायत के मुखिया कौसर खान ने की, जबकि संचालन अरमान खान ने किया। इस दौरान लगभग 300 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को राहत मिली। इस दौरान उप प्रमुख राजनारायण सिंह, संख्याकी पदाधिकारी संतोष कुमार, मुखिया इरफान अंसारी, अरमान खान, इरशाद आलम, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...