गुमला, जुलाई 22 -- चैनपुर प्रतिनिधि। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बुधवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में चयनित बुजुर्गों के बीच निशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व में एलिम्को की विशेषज्ञ टीम द्वारा आयोजित परीक्षण शिविर में शारीरिक रूप से कमजोर व दिव्यांग बुजुर्गों का चयन किया गया था। उन्हीं लाभुकों को व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, कमोड समेत अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उपकरण मिलने पर कई बुजुर्गों ने खुशी जताई।कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, बीडीओ यादव बैठा, प्रमुख प्रमोद खलखो, मुखिया शोभा देवी, महिला पर्यवेक्षिका खुशबू कुमारी और अंजली वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: 45 बुजुर्ग और ...