लातेहार, सितम्बर 10 -- बेतला, प्रतिनिधि। वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन राष्ट्रीय वन शहीद दिवस आज है। आज के दिन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न समारोहों में जहां प्रकृति के संरक्षण मे बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है,वहीं उनके जीवन से प्रेरित हो जंगल व जानवरों की सुरक्षा में लगे विभाग के साहसी अधिकारियों व वनकर्मियों को सम्मानित किया जाता है। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दूबे वन शहीद दिवस के मौके पर शुक्रवार को (आज) बेतला में वन-प्रबंधन द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने की बात बताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...