जहानाबाद, जुलाई 2 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची प्रदेश कार्यालय के द्वारा प्रकाशित की गई है। जिसमें अरवल जिला में जिला अध्यक्ष पद पर टेरी पैक्स अध्यक्ष राम अयोध्या सिंह उर्फ पुटू कुशवाहा को बनाया गया है। राम अयोध्या सिंह के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने बधाई दिया है एवं कहां है कि उनके जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी मजबूत होगा एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही पार्टी मजबूती के लिए सभी एक जूटता से काम करेंगे। जिला अध्यक्ष के घोषणा होने के बाद बधाई देने वालों में निरंजन कुशवाहा, मनीष कुमार, सुधीर कुमार, रामप्रवेश यादव सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता कार्यकर्ता शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...