रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 9 मई (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेन्द्र कुमार सागर ने बताया कि यह आयोजन सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा के न्यायालयों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन वादों जैसे भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत व जल बिल, धारा 138 एनआई एक्ट, शमनीय आपराधिक व सिविल मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी मामले और किराएदारी आदि मामलों का भी समाधान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.