सराईकेला, मई 6 -- सरायकेला । 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रिय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में उनके कक्ष में विभिन्न हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की जानकारी बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, डीएलएसए सचिव तौसिफ मेराज, एलडीएम वरुण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं हितधारक उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम संख्या में मामलों के निष्पादन हेतु समन्वित प्रयास करने का आश्वासन दिया।

नोटिस जारी किया गया बैठक के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु उपयुक्त मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत किए जा चुके हैं, ताकि अधिकाधिक ...