लखीमपुरखीरी, मई 10 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज शिवकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 82 हजार से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज शिव कुमार सिंह, नोडल अधिकारी एडीजे अभिषेक श्रीवास्तव , प्राधिकरण के सचिव एसीजेएम अम्बरीष त्रिपाठी ने लोक अदालत का निरीक्षण किया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्राधिकरण की प्रधान न्यायाधीश डॉ कपिला राघव ने मोटर दुर्घटना के 87 मामलों का निस्तारण करते हुए पीड़ित 4 करोड़ 61 लाख 24 हजार 644 रुपये प्रतिकर दिलाया गया। जिला जज शिव कुमार सिंह ने पांच मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा एडीजे अशोक कुमार दुबे ने एक, एडीजे राजेश्वरी टोलियां ने तीन, एडीजे मनोज सिंह ने एक , एडीजे रेनू सिंह ने विद्युत अधिनियम के 344 वाद निस्तारित किए। यह भी पढ़ें- द्वितीय र...