दरभंगा, फरवरी 22 -- लहेरियासराय, विधि संवाददाता। आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार पाण्डेय व जिला व अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर ने अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्यों के साथ बैठक की। एडीजे वन श्री पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को उत्सव के रूप में सफल बनाने के लिए सभी अधिवक्ताओं का पूर्ण सहयोग आवश्यक है। लोक अदालत में पक्षकारों के बीच वर्षों से चले आ रहे विवादों को ऑन स्पॉट खत्म किया जाएगा, जो उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। एडीजे तृतीय श्री दिवाकर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मध्यस्थता के जरिए सुलह समझौते लायक मामलों को समाप्त कराना सुविधाजनक है। हमारा प्रयास है कि मामलों के निष्पादन में दरभंगा जिला का नाम प्रथम स्थान पर रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.