पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के सिलसिले में तैयारियों व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। शनिवार को न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कर वादियों को लाभ दिया जाए। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी गीता सिंह व पूर्णकालिक सचिव सिविल जज (सीडि) सतीश कुमार समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं समस्त न्यायिक अधिकारी रहे। प्राधिकरण के सचिव श्री सतीश कुमार ने बताया कि लोक अदालत का उददेश्य आमजन को त्वरित सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। इसमें दीवानी वाद, ...