गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा ने न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधान जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कई तरह के दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा आम लोगों से इसे सफल बनाने में सहयोग देने की अपील करने का निर्देश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदर अली नैयर ने बताया कि आमजनों एवं पक्षकारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पुनः एक बार 14 मार्च को कराने का निर्देश प्राप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.