राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को
कुशीनगर, जुलाई 25 -- कुशीनगर। जनपद में 12 सितंबर (शनिवार) को दीवानी न्यायालय, कुशीनगर एवं वाह्य न्यायालय कसया के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की अध्यक्षता में संपन्न होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह जानकारी देते हुए जनपद के समस्त अधिवक्ताओं एवं वादकारियों से अनुरोध किया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराकर इस वैकल्पिक विवाद निस्तारण व्यवस्था का लाभ उठाएं। साथ ही ऐसे प्रकरण, जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं हुए हैं, उनका भी प्री-लिटीगेशन स्तर पर निस्तारण कराने का प्रयास करें। राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.