राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, प्रचार-प्रसार के निर्देश
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को आयोजित किया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय चावला ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आमजन को इसके आयोजन, उद्देश्य एवं सुलह-समझौते के आधार पर वादों के त्वरित एवं सरल निस्तारण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.