मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान 3.0 को सफल बनाना तथा मुकदमों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक वादों (मुकदमों) को चिन्हित कर उनके शीघ्र व शांतिपूर्ण निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला जज गरिमा सिंह, मनोज कुमार सिद्ध, रेखा सिंह, काशिफ शेख, मंजुला भलोटिया, सिविल जज सी.डि./सचिव डा. सत्येंद्र कुमार चौधरी, सोनम गुप्ता, जसीम खान, प्रगति सिंह, सौम्या मिश्रा, सिद्धार्थ बरगोटी सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...