दरभंगा, अप्रैल 10 -- लहेरियासराय। आगामी नौ मई को होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने विभिन्न बैंकों सहित कई विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। सीजेएम श्री आलम ने न्यायालयों में लंबित वन विभाग, मजदूरी, विद्युत, माप-तौल आदि के वादों को चिह्नित करने के दायित्व दिए। सचिव आरती कुमारी ने कहा कि कुछ बैंक एवं विभागों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। बैठक में प्रमंडलीय वन अधिकारी, श्रम अधीक्षक, माप-तौल अधीक्षक, बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.