राष्ट्रीय लोक अदालत मे 7950 मामलों का निष्पादन
रांची, मई 9 -- खूंटी, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को नालसा और झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 7950 मामलों का निष्पादन किया गया तथा 4 करोड़ 61 लाख 66 हजार 770 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत के लिए 11 बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें 6 न्यायिक और 5 कार्यपालक पीठ शामिल थीं। इन बेंचों में दीवानी और फौजदारी मामलों के साथ बैंक ऋण विवाद, मोटरयान दुर्घटना दावा, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, एनआई एक्ट और बिजली विवाद से जुड़े सुलहनीय मामलों की सुनवाई की गई।डालसा यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10981 मामले का निष्पादन, विभिन्न मामलों में 2,21,97,061 रूपये की राशि का हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.