रांची, सितम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। डालसा के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका वर्चुअल उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने धनबाद से किया। रांची में प्रधान न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 की अध्यक्षता में मंच से पीड़ितों और वादकारियों को मुआवजा राशि व सहायता चेक प्रदान किए गए। लोक अदालत में कुल 48,076 लंबित मामलों और 8,65,394 प्री-लिटिगेशन वादों का निपटारा करते हुए कुल 367,78,65,000 (तीन सौ सरसठ करोड़ अठहठ लाख पैसठ हजार रुपये) की राशि का सेटलमेंट किया गया। मामलों के निपटारे के लिए 58 न्यायपीठों (38 न्यायिक व 20 कार्यपालक) का गठन किया गया था। इस अवसर पर अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ डालसा सचिव राकेश रौशन, जिला ...