सुपौल, अगस्त 27 -- हिन्दुस्तान संवाददाता आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) से जुड़े 85 मामलों के निपटारे की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन मामलों को आपसी समझौते और सुलह के आधार पर समाप्त कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में गुरुवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राकेश कुमार तृतीय की अध्यक्षता में उनके वेश्म में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में चिन्हित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ पक्षकारों को समझौते के लिए प्रेरित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव मो. अफजल आलम ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम लोगों को त्वरित, सरल और नि:शुल्क न्याय उपलब्ध कराने का प्रभाव...