काशीपुर, मई 9 -- जसपुर। सिविल न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की पीठ संख्या 20 ने दीवानी, अपराधिक, घरेलू हिंसा, मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 80 वादों का निस्तारण किया। पीठ ने सुलह समझौते के आधार पर पक्षकारों को 29 लाख 75 हजार रुपये प्रतिकर दिलाया। साथ ही 77,500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला। यहां सिविल जज जहांआरा अंसारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार, पीयूष कुमार, अरविंद पुरी, मिथलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेश पाल पैनल अधिवक्ता मो.अजहरुद्दीन, पीएलबी डा.बीएस गौतम, मुनेश, लता, आदेश कुमार, संगीता रानी, सोनू रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड निस्तारण, एक दिन में निपटे 22 हजार से अधिक मामले यह भी पढ़ें- 17128 वादों का लोक अदालत में किया गया निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...